फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू में सफीदों विधायक रामकुमार का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। किसान छात्र एकता संगठन और एनएसयूआई ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में शुक्रवार को सफीदों विधायक रामकुमार गौतम के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। यह विरोध विधायक की ओर से समाज और युवाओं के प्रति की गई कथित अभद्र व विवादित टिप्पणियों के खिलाफ किया गया था।
विज्ञापन

किसान छात्र एकता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित लाठर ने कहा कि विधायक बार-बार अपनी मर्यादा भूलकर समाज का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समाज को गाली देने वाले और सार्वजनिक मर्यादा तोड़ने वाले नेताओं को हम हरियाणा की किसी भी यूनिवर्सिटी में प्रवेश नहीं करने देंगे। छात्रों की गरिमा पर चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अब ऐसे नेताओं की सीमाएं तय करने का समय आ गया है। एनएसयूआई अध्यक्ष जयदीप सिंधु ने भी कहा कि जिस नेता में समाज और युवाओं के प्रति सम्मान नहीं वह सार्वजनिक जीवन का पात्र नहीं।
विज्ञापन

छात्र संगठनों ने घोषणा की कि जब तक विधायक सार्वजनिक माफी नहीं मांगते तब तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा और राज्यभर की यूनिवर्सिटियों में इसी प्रकार के प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान अभिषेक जुलाना, मंजीत, मुकुल टंडन, गोविंद सैनी, साहिल, रविंद्र, नवरतन माथुर और बलराज कंडेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें