जींद। मांडोखेड़ी के सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर पांच दिसंबर की रात को चोर दो बैटरी और एजुसेट डीवीडी चोरी कर लिए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
मांडोखेड़ी सरकारी स्कूल की मुखिया मीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 दिसंबर की रात को चोरों ने स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर दो बैटरी, एजुसेट डीवीडी व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता सुबह चला। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद