फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग स्कूलों के समय में बदलाव पर विचार करे : डीसी

विज्ञापन
29जेएनडी06: लघु सचिवालय में अ​​धिकारियों की बैठक लेते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने निर्देश दिए कि आमजन को लू के प्रकोप से बचाने के लिए पेयजल, छाया और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों के तहत जिले में हीट एक्शन प्लान तैयार किया गया है। प्रभावी प्रबंधन के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा जो सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करेगा।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, बस अड्डों और बाजारों में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सभी नागरिक अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में ओआरएस, जीवनरक्षक दवाएं और आइस पैक का स्टॉक रखा जाए।
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए विशेष बेड आरक्षित रहेंगे। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि स्कूलों के समय में बदलाव पर विचार करें और दिन में तीन बार पानी पीने की घंटी बजाई जाए ताकि बच्चे हाइड्रेटेड रहें।
श्रम विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि ईंट-भट्ठों और निर्माण स्थलों पर कार्यरत मजदूरों के काम के घंटों में बदलाव किया जाए और उनके लिए कार्यस्थल पर छाया व पानी का प्रबंध हो। इसी तरह पशुपालन विभाग पशुओं के लिए और वन विभाग जंगलों में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। बिजली विभाग को अस्पतालों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश दिए गए हैं।

डीसी की आमजन से अपील की है कि क्या करें और क्या न करें
अधिक मात्रा में पानी, छाछ, लस्सी और नींबू पानी का सेवन करें। घर से बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें और सूती कपड़े पहनें। दोपहर 12 से तीन बजे के बीच अनावश्यक बाहर न निकलें। खाली पेट धूप में जाने से बचें और बच्चों या पालतू जानवरों को बंद वाहन में न छोड़ें। इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान मान और अधिकारी मौजूद रहे, जबकि अन्य उपमंडलों के एसडीएम वर्चुअल माध्यम से जुड़े। डीसी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और इस कार्य में सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें