फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय आईटीआई में रोजगार मेले में 27 प्रशिक्षुओं का चयन

विज्ञापन
29जेएनडी05: प्लेसमेंट ​कैंपस में मौजूद युवा और अन्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को रोजगार एवं शिक्षुता मेले में 27 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ। प्राचार्य नरेश कुमार ने इसकी अध्यक्षता की। कैंपस ड्राइव में देश की दो बड़ी कंपनियों ने शिरकत की और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।
विज्ञापन

मेले में नैपिनो ऑटो एंड इलेक्ट्रॉनिक्स गुड़गांव और अल्पेक्स सोलर लिमिटेड ग्रेटर नोएडा के प्रतिनिधियों ने विभिन्न तकनीकी ट्रेडों के छात्रों का साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 27 अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर नियुक्ति पत्र के लिए चुना।
प्राचार्य नरेश कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि संस्थान का प्राथमिक लक्ष्य छात्रों को केवल शिक्षित करना ही नहीं बल्कि उन्हें आधुनिक उद्योगों की मांग के अनुसार तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को सीधे औद्योगिक वातावरण को समझने और करियर की शुरुआत करने का बेहतरीन मंच मिलता है। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल से सोनू राम, ललित खटकड़, मनदीप राज और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें