फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लड़कियों की कबड्डी में दुर्जनपुर व लड़कों में करसिंधु की टीम रही अव्वल

Sun, 10 Aug 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी01: रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। कोच
विज्ञापन
उचाना। खरकभूरा गांव के खेल परिसर में शनिवार को खंडस्तरीय प्राइमरी अंडर-11 का शुभारंभ प्राचार्य जियालाल की अध्यक्षता में किया गया। इसमें लड़कियों की 800 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरूआत की। इस दौरान लड़कियों की कबड्डी में दुर्जनपुर व लड़कों में करसिंधु की टीम रही अव्वल रही।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जियालाल ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार खिलाड़ियों के लिए हर प्रकार की सुविधा प्रदान करती है। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को खेलों में बढ़ावा देने के लिए खंड स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है।
प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खंड स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से प्रतिभाओं को आगे आने के अवसर मिलते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को भाग लेने की जरूरत है। इस अवसर पर महेंद्र श्योकंद, इंचार्ज मास्टर सतविंद्र, वीरेंद्र , सुशील कुमार, विजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम

लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में दुर्जनपुर स्कूल की टीम प्रथम तो कसूहन की टीम दूसरे स्थान पर रही। खो-खो में प्रथम धनखड़ी, रस्सा-कस्सी में प्रथम छात्तर तो द्वितीय स्थान पर कसूहन। लंबी कूद में प्रथम उचाना मंडी स्कूल की टीम, द्वितीय उचाना खुर्द की टीम रही। ऊंची-कूद में प्रथम उचाना मंडी, द्वितीय करसिंधु की टीम रही। इसके अलावा लड़कों में कबड्डी में प्रथम करसिंधु, डिस्कस थ्रो में प्रथम उचाना मंडी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्राथमिक स्कूल डूमरखां की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें