फोटो कैप्शन शहर के महात्मा गांधी मार्ग पर सड़क के बीच लगाई गई बाइक। संवाद
सफीदों। शहर में पार्किंग व्यवस्था न होने से मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति लगातार बनी हुई है। खरीददार और वाहन चालक मजबूरी में अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर रहे हैं जिससे यातायात बाधित हो रहा है। इससे न केवल शहरवासियों को परेशानी हो रही है बल्कि आसपास के गांवों से आने वाले लोगों में भी रोष देखा जा रहा है।
एमजी रोड, खानसर चौक, अग्रसेन चौक, सब्जी मंडी रोड, मुख्य बस स्टैंड और पुरानी अनाज मंडी सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। दिनभर इन स्थानों पर यातायात धीमा और अव्यवस्थित रहता है।
स्थानीय निवासियों सुनील कुमार, रोहित, विजय और राजीव आदि ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से स्थिति बिगड़ती जा रही है और आम लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
बॉक्स
शहर में पार्किंग व्यवस्था का अभाव है लेकिन लोगों को सड़क किनारे वाहन खड़ा नहीं करना चाहिए। भविष्य में अव्यवस्थित तरीके से खड़े पाए जाने वाले वाहनों पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
-राजकुमार राणा, थाना शहर प्रभारी।