फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हेरोइन तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्कर। स्रोत पुलिस।
विज्ञापन
नरवाना। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हेरोइन तस्करी मामले में एक और आरोपी अजय निवासी चमेला कॉलोनी, नरवाना को गिरफ्तार किया है। शहर थाना पुलिस और सीआईए स्टाफ नरवाना की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने चमेला कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को 7 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना शहर नरवाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच और आरोपियों से पूछताछ के दौरान अजय का नाम भी सामने आया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों व नशा तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें