फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विवाद में पति ने घर में लगाई आग, घरेलू सामान जला

Fri, 08 Dec 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। बागडू कलां गांव में दंपति के मध्य हुए विवाद में पति ने घरेलू सामान को जला डाला। पत्नी ने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट की गई। सदर थाना सफीदों पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मारपीट करने, आग लगाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव बागडू कलां निवासी बलबीर की पत्नी सोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका व उसके पति के बीच विवाद के चलते वह बेटी के साथ अलग रह रही है। मामला अदालत में विचाराधीन है। मंगलवार को वह अपनी बेटी के साथ सफीदों दवाई लेने गई हुई थी। पीछे से उसके पति ने उसके मकान में आग लगा दी। जिसमें उसके कपड़े, राशन बैड, चारपाई, टीवी, बिजली उपकरण व जरूरी कागजात जल कर राख हो गए। जब उसने आपत्ति जताई तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसमें उसे चोटें आई। सदर थाना सफीदों पुलिस ने सोनिया की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मारपीट करने, आग लगाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें