फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनभागीदारी से सुधरेगा पेयजल प्रबंधन : रणधीर मताना

Tue, 10 Mar 2026 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी05: जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान बच्चों को जानकारी देते हुए सुरेंद्र दुग्गल। स्रोत कर्मच
विज्ञापन
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल तथा स्वच्छता सहायक संगठन की तरफ से जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के बेहतर संचालन और रख-रखाव के लिए जल महोत्सव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। आठ मार्च से 22 मार्च तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर जल प्रबंधन में जनभागीदारी को बढ़ाना है।
विज्ञापन

जिला सलाहकार रणधीर मताना ने गांव आलन जोगी खेडा के सरकारी स्कूल में आयोजित जल अर्पण दिवस पर बताया कि यह पखवाड़ा जागरूकता फैलाने में अत्यंत कारगर सिद्ध हो रहा है। जिले की उन 39 ग्राम पंचायतों में जो स्वयं पेयजल आपूर्ति का प्रबंधन कर रही हैं वहां उत्सव जैसा माहौल रहा।
कार्यक्रम में अब तक जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। पखवाड़े के दौरान विभिन्न दिवस आयोजित किए जाएंगे। 10 मार्च स्कूलों में पेयजल जांच जागरूकता कार्यक्रम होगा व 11 मार्च विश्व प्लंबर दिवस पर बेहतरीन कार्य करने वाले प्लंबरों को सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसी दिन पंप ऑपरेटर प्रशिक्षण, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति को प्रशिक्षण और 22 मार्च को विश्व जल दिवस का मुख्य आयोजन होगा। पिल्लूखेड़ा के खंड समन्वयक सुरेंद्र दुग्गल ने विद्यार्थियों को पानी की बर्बादी रोकने के लिए खुले नलों पर टोंटी लगाने और स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई।
वहीं जिले के विभिन्न ब्लॉकों में दिनेश मलिक (निडाना), सुरेंद्र नरवाल (रेवर), ईश्वर सिंह (बिघाना), बलवान सिंह (बहादुरपुर), सोमलता सैनी (किनाना) और कुशल शर्मा (रोजखेड़ा) ने समितियों के साथ मिलकर जल अर्पण दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें