फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गहराया पेयजल संकट, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Tue, 29 Apr 2025 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी26-हाईवे जाम करते हुए पानी की समस्या से परेशान लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। गर्मी के इन दिनों में शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हालात इस कदर खराब हो गए हैं कि लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा। कई इलाकों में लगातार कई दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा, जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

नाराज लोगों ने मंगलवार को दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई और आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि कई क्षेत्र में पिछले आठ से दस दिनों से पानी नहीं आया है। महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के इलाकों से पानी ढोने को मजबूर हैं। कई जगहों पर पानी खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

29जेएनडी26-हाईवे जाम करते हुए पानी की समस्या से परेशान लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें