फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद से असंध के लिए रोडवेज ने शुरू की नई बस, 600 यात्री रोज करते हैं सफर

Tue, 29 Apr 2025 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज डिपो ने जींद से असंध के लिए नई बस शुरू की है। जींद बस स्टैंड से असंध के लिए सुबह 5:30 बजे बस रवाना होगी जो कंडेला, शाहपुर, नगूरां, अलेवा के रास्ते असंध पहुंचेगी। असंध से लगभग 6:30 बजे वापस में जींद के लिए रवाना होगी। फिर जींद बस स्टैंड से सुबह 8:30 बजे यह बस दिल्ली के लिए रवाना होगी, जो गोहाना के रास्ते जाएगी। ऐसे में यह बस चलने पर यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन

यहां जींद डिपो में इस समय रोडवेज बसों की संख्या लगभग 160 हैं, जबकि लगभग इतनी ही निजी बस जिले में असंध, नरवाना, गोहाना, हांसी सहित अन्य रूट पर चल रही हैं। इसमें से जींद से असंध रूट पर 16 प्राइवेट बस शामिल हैं। इसके अलावा जींद से असंध रूट पर रोडवेज बसों की संख्या कम है। निजी बस में यात्रियों के साथ कई बार दुर्व्यवहार की शिकायतें आती रहती हैं। जींद से असंध की दूरी लगभग 45 किलोमीटर है, जिसमें पहुंचने पर लगभग एक घंटे का समय लग जाता है। यात्रियों की मांग पर जींद डिपो ने असंध के लिए रोडवेज बस शुरू की है, जो अलसुबह जींद से असंध के लिए रवाना होगी। असंध से वापस आते समय कंडेला, शाहपुर, नगूरां और अलेवा के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जो जींद के कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग लेने आते हैं। वहीं बस जींद आने के बाद गोहाना के रास्ते दिल्ली जाएगी। इसमें यात्री कम समय में दिल्ली पहुंच पाएंगे। जबकि रोहतक, बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली जाने पर बस को लगभग 3:30 घंटे लग जाते हैं।

रूट पर रोडवेज बस की संख्या सिर्फ चार


जींद से असंध रूट पर हर रोज 600 से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। जींद से असंध रूट पर 16 निजी बस चलती हैं, जबकि इस रूट पर रोडवेज बस की संख्या चार है। अलसुबह जींद से असंध रूट पर पहली बस 5:30 बजे है। इसके बाद पांच बजकर 50 पौंटा साहिब जाने वाली बस असंध और करनाल होकर जाती है। इसके बाद 6:20 बजे करनाल डिपो की बस और 6:50 बजे जींद डिपो की बस असंध जाती है। सुबह 8 बजे के बाद जींद से असंघ रूट पर ज्यादा निजी बस ही चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





यात्रियों की सुविधा के लिए जींद से असंध के लिए सुबह के समय बस शुरू की गई है। रोडवेज का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।
राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक, जींद डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें