20जेएनडी36-किलाजफ रगढ़ गांव में पानी के लिए लगी महिलाओं की भीड़। संवाद
- फोटो : आर्काइव
जुलाना। किलाजफरगढ़ गांव में पेयजल संकट गहरा गया है।
गांव में एक सामाजिक संस्था की ओर से लगाया गया आरओ प्लांट ही लोगों की प्यास बुझा रहा है। जहां पर महिलाओं की भीड़ एकत्रित होती है।
रामकुमार, राजेश, मनोज और मनीष ने बताया कि गांव में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सप्ताह में एक बार ही सप्लाई छोड़ी जाती है। वह भी ट्यूबवेल द्वारा ही गांव में पेयजल सप्लाई दी जाती है। जो पानी ट्यूबवेल द्वारा सप्लाई किया जाता है, वह किसी भी लिहाज से पीने लायक नहीं होता, क्योंकि वह काफी खारा है। ग्रामीणों को 10 से 15 रुपये प्रति कैंपर रखवाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार इसकी शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग को भी दी, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया जाए ताकि ग्रामीणों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
-
विभाग द्वारा हर तीसरे दिन पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन लाइन पुरानी होने के कारण आगे तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पाती। विभाग द्वारा जलघर के टैंक और लाइन का मसौदा बनाकर भेजा गया है। जल्द ही मंजूरी मिलते ही कार्य करवाया जाएगा।
नवीन नेहरा, जेई जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना।