फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीसरी बार डॉ. संजय शर्मा बने सेक्टर-छह आरडब्ल्यूए के प्रधान

विज्ञापन
13जेएनडी05: सेक्टर छह में रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के चुने गए प्रधान व अन्य पदा​धिकारी। स्रोत :
विज्ञापन
जींद। हुडा के सेक्टर-6 के रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान एवं कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सेक्टरवासियों की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत में निवर्तमान प्रधान डॉ. संजय शर्मा ने पिछले कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उन्होंने विकास कार्यों और सेक्टर में करवाए गए सुधारों की जानकारी दी और कार्यकारिणी के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया ताकि नए सिरे से चुनाव प्रक्रिया पूरी की जा सके। इसके बाद सर्वसम्मति से डॉ. संजय शर्मा को लगातार तीसरी बार सेक्टर छह का प्रधान चुना गया।
नई कार्यकारिणी में सुशील रोहिला को उपप्रधान, अतुल गर्ग को सचिव, करण सिंह को सहसचिव और अशोक अरोड़ा को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भूरा राम, आनंद सैनी, दशरथ गोयल, आईडी शर्मा, सौरभ ढींगड़ा और अरुण शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

सेक्टरवासियों ने पिछले कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों की सराहना की। डॉ. शर्मा ने भी आगामी कार्यकाल में और अधिक विकास कार्य कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें