12जेएनडी27: डॉ. मनीषा असिस्टेंट प्रो.।
- फोटो : पूसूपुरवा में पुल निर्माण के लिए पूजन करते विधायक।
जींद। कसूहन से निकलकर डॉ. मनीषा ने मेहनत और लगन के दम पर भूगोल की असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीणों का कहना है कि डॉ. मनीषा की सफलता गांव की बेटियों के लिए प्रेरणा है।
डॉ. मनीषा के चचेरे भाई अनिल शर्मा ने बताया कि मनीषा साधारण किसान परिवार से संबंध रखती हैं। डॉ. मनीषा की प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय खुंगा कोठी से हुई। डॉ. मनीषा सफलता का श्रेय माता-पिता और पूरे परिवार को देती हैं। उनका कहना है कि परिवार ने हमेशा उन पर विश्वास किया और हर कदम पर उनका साथ दिया। संवाद