फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी से नाश्ते का कारोबार ठप

Fri, 13 Mar 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी29: गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्तओं की पर्ची काटते हुए एजेंसी कर्मचारी। संवाद - फोटो : यूपीएससी पास करने वाले महेश कुमार का स्वागत करते लोग।
विज्ञापन
जींद। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी का असर अब छोटे कारोबारियों और आम उपभोक्ताओं पर भी दिखाई देने लगा है। कई दुकानों पर कॉमर्शियल गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण चाय, समोसा और अन्य खाद्य पदार्थों का कारोबार ठप हो गया है।
विज्ञापन

वीरवार को शहर के गोहाना रोड सहित कई स्थानों पर दुकानों पर चाय, समोसा और ब्रेड तक उपलब्ध नहीं हो पाए जिससे ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा। पिछले कई दिनों से कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने की चर्चा के बाद होटल, ढाबा और फास्ट फूड संचालकों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर कॉमर्शियल सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। कई होटल और फास्ट फूड संचालक गैस एजेंसियों के चक्कर काटते नजर आ रहे हैं लेकिन पर्याप्त सिलिंडर नहीं मिलने से काम प्रभावित हो रहा है। गोहाना रोड पर स्थित कई चाय व नाश्ते की दुकानों पर वीरवार सुबह ग्राहकों को चाय और समोसा तक नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण वे दुकान नहीं चला पा रहे हैं। इससे उनके रोजाना के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। फास्ट फूड और होटल संचालक अजय क्वात्रा, राकेश सैनी ने कहा कि यदि जल्द ही सिलिंडरों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
वहीं गैस सिलिंडर को लेकर लोगों में किल्लत की आशंका भी बढ़ रही है। हालांकि घरेलू गैस सिलिंडरों का वितरण लगातार किया जा रहा है। इसके बावजूद कई लोग भविष्य में कमी की आशंका के चलते अतिरिक्त सिलिंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं। एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लग जा रही है। कई प्रभावशाली लोग भी सिलिंडर जल्द दिलवाने के लिए सिफारिश करते नजर आए।
जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। आपूर्ति व्यवस्था सामान्य है। प्रतिदिन एजेंसियों पर गैस मिल रही है। उपभोक्ता किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलिंडर लें।-अमित सैनी, सप्लाई इंचार्ज

12जेएनडी29: गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्तओं की पर्ची काटते हुए एजेंसी कर्मचारी। संवाद- फोटो : यूपीएससी पास करने वाले महेश कुमार का स्वागत करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें