फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल के महासचिव बने डॉ. बिजेंद्र ढांड

विज्ञापन
28जेएनडी11: डाॅ. बिजेंद्र ढांडा।
विज्ञापन
जींद। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन (एचसीएमएस) की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर चुनाव हुआ। डाॅ. बिजेंद्र ढांडा नागरिक अस्पताल के महासचिव चुने गए हैं। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी में जींद की हिस्सेदारी पर चिकित्सकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

बुधवार को जींद नागरिक अस्पताल में पहुंचने पर कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर पूनिया, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला सहित अन्य चिकित्सकों ने डॉ. बिजेंद्र ढांडा का स्वागत किया।
नवनिर्वाचित डॉ. बिजेंद्र ढांडा ने कहा कि हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन (एचसीएमएस) ने जो जिम्मेवारी दी है उस पर वो खरा उतरने की कोशिश करेंगे। यूनियन पहले भी चिकित्सकों की मांगों को जोर-शोर से उठाती आई है और और नई कार्यकारिणी इससे भी ज्यादा असरदार तरीकों से चिकित्सकों की मांगों को उठाएगी।
विज्ञापन

डाॅ. बिजेंद्र ढांडा ने बताया कि यह चुनाव कॉलेजियमके माध्यम से हुए थे। छह पदों के लिए प्रदेशभर से 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्हें महासचिव पद के लिए चुना गया है। एचसीएमएस कैडर के सम्मान, अधिकारों और संगठनात्मक मजबूती के लिए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
वहीं, प्रधान डाॅ. अनिल यादव रेवाड़ी से, वरिष्ठ उप प्रधान डॉ. नितिन सोनीपत से, उप प्रधान डॉ. रिंकू सांगवान पानीपत, संयुक्त सचिव डा. पियूष, कोषाध्यक्ष डा. विपुल को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें