फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्र और समाजहित को ध्यान में रखकर करें पत्रकारिता

विज्ञापन
13जेएनडी22-सीआरएसयू में आयोजित नारद जयंती पर पहुंचे मुख्यातिथियों को सम्मानित करती कुलसचिव प्रो
विज्ञापन
जींद। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा के सचिव राजेश कुमार ने कहा कि आज दुनिया विचार पर चल रही है, इसलिए पत्रकार को समाज तक अच्छा विचार पहुंचाने के लिए प्रयासरत होना चाहिए।
विज्ञापन

आपके द्वारा लिखा गया समाचार समाज को सही दिशा भी दे सकता है और समाज को दिशाहीन भी कर सकता है। पत्रकार को टीआरपी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। सत्य और तथ्य को जांच परख कर सही तरीके से समाचार को प्रस्तुत करना चाहिए।
एक सच्चे पत्रकार का यह कर्तव्य बनता है कि वह राष्ट्र व समाजहित को ध्यान में रखकर पत्रकारिता करे।
राजेश कुमार मंगलवार को दवर्षि नारद की जयंती के अवसर पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय व मीडिया क्लब जींद के संयुक्त तत्वावधान में सीआरएसयू के इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर अशोक श्रीवास्तव और वशिष्ट अतिथि के तौर पर मीडिया सलाहकार अशोक छाबड़ा ने शिरकत की। मौके पर कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन, डॉ. अजमेर सिंह, सहायक प्राध्यापक डॉ. बालाराम, टिवंकल, गौरव नरवाल, दीपक अरोड़ा, पूनम माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें