फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में हुई गड़बड़ी का आज होगा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में विकास कार्य करने के दौरान हुई अनियमितताओं पर बुधवार को विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी की चंडीगढ़ में बैठक होगी, जिसमें जांच कार्यों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जांच के दौरान समिति के सदस्यों ने माना था कि जींद में सरकारी पैसे की बर्बादी हुई है। इस दौरान कई अधिकारियों की भूमिका पर सवाल भी उठे। अब रिपोर्ट में इस पर क्या फैसला होगा, यह कमेटी की रिपोर्ट तय करेगी। विधान सभा की ये कमेटी चार अगस्त को शहर का दौरा भी कर चुकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कमेटी के समक्ष जींद की स्थिति रखते हुए दौरे की मांग की थी। इस पर पलवल के भाजपा विधायक दीपक मंगला की अध्यक्षता वाली कमेटी ने चार अगस्त को निरीक्षण किया था। इस दौरान कमेटी ने सभी स्थानों से जानकारी एकत्रित की। अब बुधवार को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
कमेटी करेगी फैसला
कमेटी ने पूरे शहर की हालत देखी है। सरकार ने पैसा तो भेजा, लेकिन कुछ अधिकारियों ने इसकी बर्बादी की। अब बुधवार को चंडीगढ़ में होने वाली मीटिंग में इस पर फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा विधायक, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें