फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लाख रुपये से जिला क्षय रोग केंद्र का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में स्थित जिला क्षय रोग का भवन। - फोटो : Jind
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में स्थित जिला क्षय (टीबी) रोग केंद्र का भवन काफी जर्जर हालत में है। इसके कायाकल्प के लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने विभाग को 13 लाख रुपये का बजट भेजा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने यह बजट पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को ट्रांसफर कर दिया है। अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर टेंडर छोड़कर इस बिल्डिंग की मरम्मत करवाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के लिए जिला क्षय रोग केंद्र का भवन खस्ताहाल है। इस भवन में 10 कमरे हैं। सभी कमरों की हालत काफी खराब हो चुकी है। बिल्डिंग में जितने भी दरवाजे हैं वे या तो टूट गए हैं या टूटने की कगार पर हैं। बिल्डिंग की छत भी काफी डैमेज हो गई है। बिल्डिंग के मुख्य गेट पर लगे लेंटर के कई बार टुकड़े गिर चुके हैं। यहां काफी संख्या में मरीज आते हैं, इसलिए इनकी जान को खतरा है। लॉकडाउन से पहले इस बिल्डिंग में दिव्यांगों के लिए मेडिकल बोर्ड बैठता था। अब यह मेडिकल बोर्ड फिर से शुरू होने वाला है, इसलिए यहां आने वाले लोगों को कोई खतरा न हो इसे देखते हुए विभाग ने बिल्डिंग की मरम्मत के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को प्रस्ताव भेजा था। अब स्वास्थ्य निदेशालय ने 13 लाख रुपये का बजट अलॉट किया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने यह बजट अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को ट्रांसफर कर दिया है। जल्द ही पीडब्ल्यूडी बीएंडआर टेंडर निकालकर भवन की मरम्मत का कार्य शुरू करवाएगा।
बिल्डिंग के जीर्णोद्धार के लिए सरकार ने 13 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। यह राशि जिला स्वास्थ्य विभाग को मिल चुकी है। इस राशि को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को ट्रांसफर कर दिया है। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें