फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 679 नए पॉजिटिव मिले, पांच और मरीजों की मौत, अब तक 287 ने तोड़ा दम

Thu, 09 Jul 2020 09:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा और यमुनानगर में एक-एक मरीज की मौत
  • संक्रमित मरीजों की संख्या 19369 हुई, प्रदेश में अब तक 287 मरीज मर चुके
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे में 679 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जबकि पांच और मरीजों की मौत हो गई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा और यमुनानगर में एक-एक मरीज की मौत हो गई है। अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 19369 हो गई है। जबकि 287 मरीज संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। 

विज्ञापन


71 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। हरियाणा में रिकवरी रेट थोड़ा घटकर 74.91 प्रतिशत हो गया है। जबकि संक्रमण की दर 5.76 प्रतिशत पहुंच गई है। 5876 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है। गुरुग्राम में 151, फरीदाबाद में 182, सोनीपत में 85, रोहतक में 46, अंबाला में 34, पलवल में 24, भिवानी में 51, करनाल में 24, झज्जर में 16, नूंह में 13, पानीपत में 21, फतेहाबाद में 5, पंचकूला में 2, जींद में 7, सिरसा में 14, यमुनानगर में 2 और कैथल में 2 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।

अब तक गुरुग्राम में 6467, फरीदाबाद में 5108, सोनीपत में 1728, रोहतक में 875, अंबाला में 426, पलवल में 410, भिवानी में 612, करनाल में 458, हिसार में 330, महेंद्रगढ़ में 337, झज्जर में 420, रेवाड़ी में 477, नूंह में 276, पानीपत में 309, कुरुक्षेत्र में 180, फतेहाबाद में 134, पंचकूला में 131, जींद में 142, सिरसा में 175, यमुनानगर में 126, कैथल में 124 व चरखी दादरी में 89 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे। 
विज्ञापन


ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 5378, फरीदाबाद में 3987, सोनीपत में 1114, रोहतक में 533, अंबाला में 357, पलवल में 303, भिवानी में 434, करनाल में 283, हिसार में 203, महेंद्रगढ़ में 245, झज्जर में 274, रेवाड़ी में 188, नूंह में 202, पानीपत में 165, कुरुक्षेत्र में 126, फतेहाबाद में 111, पंचकूला में 109, जींद में 93, सिरसा में 111, यमुनानगर में 100, कैथल में 103 व चरखी दादरी में 56 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं। जबकि अमेरिका से आए 21 में से 21 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें