फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार ने अवैध कॉलोनी में की कार्रवाई, गिराए निर्माणाधीन भवन

विज्ञापन
अवैध कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान को गिराती जेसीबी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार द्वारा जिले में काटी गई अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इससे अवैध कॉलोनियों को काटने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके साथ ही ऐसी कॉलोनियों में बनाए गए मकानों को गिरा दिया गया है। वीरवार को सप्ताह में अवैध निर्माण को ढहाने की तीसरी बड़ी कार्रवाई नरवाना में हिसार रोड पर एचआईडीसी के निकट की गई। यहां पर कई निर्माण गिरा दिए गए।
विज्ञापन

यह अभियान जिला नगर योजनाकार सुनैना देवी के नेतृत्व में चलाया गया। नरवाना में सात एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनियों से मिट्टी को हटाकर वहां पर नोटिस लगाया गया। इसके अलावा 38 अवैध डीपीसी और दो निर्मित भवनों को गिराया गया। वीरवार को हिसार रोड पर जिला नगर योजनागार पुलिस बल को लेकर पहुंचे और अवैध कॉलोनी पर हो रहे निर्माण कार्य को जेसीबी से गिरा दिया। यहां एक व्यक्ति कमरे का निर्माण कर रहा था और अन्य कई मकान बनाने के लिए नींव भरी जा रही थी। जेसीबी की मदद से सभी को तहस नहस कर दिया।
जींद से शुरू की थी अवैध कालोनी को हटाने की कार्रवाई
पिछले एक सप्ताह पहले जींद के हैबतपुर, पिंडारा, निर्जन में नगर योजनाकार के आदेशों पर तहसीलदार की अध्यक्षता में लगभग 20 एकड़ में काटी गई अवैध कालोनियों पर पिला पंजा चलाया था। इसमें भी कई निर्माणाधीन मकानों को गिराया गया था।
विज्ञापन

वैध कालोनी में ही लें प्लॉट : सुनैना
जिला नगर योजनाकार सुनैना देवी ने जिला वासियों से आह्वान किया कि वह वैध कालोनियों में ही प्लाट लेकर निर्माण करे। अवैध कालोनी में प्लाट लेकर अपनी पूंजी को खराब नहीं करें, ताकि भविष्य में आप और आपका परिवार सही ढंग से मकान में रह सके। जहां पर अवैध कालोनी काटी गई हैं। वहां पर जिला नगर योजनाकार की तरफ से प्लाट नहीं लेने के लिए बोर्ड भी चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें