27जेएनडी04-सीआरएसयू में आयोजित व्याख्यान में मौैजूद विद्यार्थी और वक्ता। स्रोत विवि
- फोटो : राष्ट्रीय हिंदू वाहनी द्वारा सपा सांसद का पुतला जलाने से पूर्व पुलिस से छीना झपटी हुई।
जींद। चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की तरफ से विकसित भारत प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से सशक्तिकरण विषय पर वीरवार को व्याख्यान का आयोजन किया। इस व्याख्यान में केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के प्रोफेसर डॉ. रंजन अनेजा मुख्य वक्ता रहे।
डॉ. अनेजा ने डिजिटल क्रांति, सूचना प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप संस्कृति और नवाचार की भूमिका के बारे में कहा कि भारत वैश्विक नवाचार सूचकांक में 40वें स्थान पर है और आईटी सेवाओं के निर्यात में अग्रणी है। हालांकि अनुसंधान, विकास और औद्योगिक सहयोग के क्षेत्र में अभी सुधार की आवश्यकता है। व्याख्यान के दौरान उन्होंने भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, वित्तीय समावेशन और डिजिटल भुगतान प्रणाली की प्रगति का उल्लेख किया। साथ ही साइबर सुरक्षा और डिजिटल असमानता जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा की। इस मौके पर अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुनील फोगाट, डॉ. विजय, डॉ. राकेश, डॉ. अंजू और डॉ. मंजू मौजूद रहे।