जींद। शहर की न्यू कृष्णा कॉलोनी स्थित मां भगवती मंदिर में 24वें विशाल मां भगवती जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा और अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विधि-विधान से दीप प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया गया, जबकि माता की ज्योत राजकुमार गोयल ने प्रज्वलित की। मंदिर के प्रमुख पुजारी अनिल पुजारी के सान्निध्य में आयोजित जागरण में श्रद्धालु पहुंचे।
जागरण में भजन गायिका गीतू शर्मा, गायक जगदीप हरियाणवी और सोनू दुब्बलिया ने मां भगवती की भेंटें प्रस्तुत की। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। पूरा पंडाल माता के जयकारों से गूंज उठा। जागरण से पहले भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण मिड्ढा और राजकुमार गोयल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सेवा भावना और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। संवाद