फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुरुषोत्तम मास में आयोजित सत्संग में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
26जेएनडी26: सत्संग में भाग लेते हुए श्रद्धालुगण।स्रोत श्रद्वालु
विज्ञापन
सफीदों। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से कृष्ण कृपा परिवार सफीदों की ओर से प्रतिदिन रात्रि सवा आठ बजे से सवा 10 बजे तक भक्तिमय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस सत्संग समारोह में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। मधुर कृष्ण भजनों से पूरा वातावरण भक्तिरस एवं आनंद रस से सराबोर हो उठता है।
विज्ञापन

श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन होकर जमकर झूमते हैं। सत्संग उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है। कृष्ण कृपा परिवार के प्रतिनिधि नानक खन्ना ने नगरवासियों से आग्रह किया कि वे इस पुण्यमयी आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर भक्ति एवं सत्संग का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास को सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस माह में दान-पुण्य, भक्ति, जप, तप एवं सत्संग का विशेष महत्व है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें