फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निरंकारी मिशन के श्रद्धालुओं ने की नागक्षेत्र सरोवर की सफाई

Mon, 24 Feb 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी15: नागक्षेत्र सरोवर पर साफ-सफाई करते हुए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। निरंकारी मिशन ब्रांच सफीदों के तत्वावधान में बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिवस पर नगर के ऐतिहासिक पवित्र स्थल नागक्षेत्र सरोवर की साफ-सफाई की। निरंकारी मिशन के श्रद्धालु नागक्षेत्र सरोवर पर पहुंचे और उन्होंने मंदिर प्रांगण व सरोवर में जोरदार सफाई अभियान चलाया। सफाई कार्यक्रम की अगुवाई महात्मा मोहनलाल मुखी ने की।
विज्ञापन

महात्मा मोहनलाल मुखी ने कहा कि सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज की असीम कृपा से भारतवर्ष में लगभग 1600 स्थानों पर पानी के स्रोतों की साफ सफाई की। इसी कड़ी में सफीदों के ऐतिहासिक नागक्षेत्र सरोवर की साफ-सफाई की गई है। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह महाराज की प्रेरणादायक शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत का शुभारंभ किया गया था। इस दिव्य पहल का उद्देश्य केवल जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना ही नहीं बल्कि जल संरक्षण को मानव जीवन का अभिन्न अंग बनाने की सोच को विकसित करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें