फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जागरण में मां भगवती के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 31 Mar 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी02-जागरण में मां भगवती के दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन
जींद। पटियाला चौक पर शहीदे आजम युवा क्लब की ओर से 39वां मां भगवती जागरण आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शिरकत की। जागरण में श्रद्धालुओं को कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने और बेटियों को खूब पढ़ाएंगे और बेटा और बेटी में कभी भी कोई फर्क नहीं समझेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने मंच से मां भगवती की महिमा का गुणगान भी किया और कन्या महत्ता को कहानी के माध्यम से उजागर भी किया। जागरण की शुरुआत डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने मां भगवती की ज्योत प्रज्ज्वलित करके की। इसके बाद एक-एक कर कलाकारों ने मां की महिमा का गुणगान करते हुए भेंट सुनाई। जागरण में बद्रीनाथ से पवन गोदियाल, कविता गोदियाल, यमुनानगर से विनोद राज, नरेश भजनी, पूर्वी व गोपाली ने मां का गुणगान किया। कलाकारों ने जय-जय मां, ऊंचा भवन रंगीला, गोरी के पुत्र न्यारे जगत से प्यारे, तेरी शान निराली, तीनों लोक में तेरा राज, गणपति राखो मेरी लाज, पूर्ण कर दो सबके काज, जिसके सिर पर हाथ हो तेरा नाथ उसे फिर कैसा डर है, आज तेरा जगराता माता, जगमग ज्योति करती पावन ज्योति, हर कोई शीश नवाता भेंट से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कलाकारों ने रण में कूद पड़ी महाकाली गीत पर प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद नरेश भजनी ने मां भगवती की भेंट और बाला जी के भजन सुना कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कलाकारों ने भी झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को नाचने पर विवश कर दिया। शहीदे आजम युवा क्लब के प्रधान गुलशन आहूजा, कोषाध्यक्ष अमित सिंधवानी ने जागरण के बीच-बीच में मौजूद श्रद्धालुओं को कन्या की महत्ता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूक किया। जागरण में भेंटों का सिलसिला सुबह तक जारी रहा। बाद में माता तारा रानी की कथा के साथ ही श्रद्धालुओं में हलवा व छोले का प्रसाद वितरित किया गया।

30जेएनडी02-जागरण में मां भगवती के दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें