30जेएनडी08-जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल को सम्मानित कर
- फोटो : संवाद
जींद। जाट समाज जींद ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल का सम्मान समारोह अर्बन इस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में किया। इसमें जिले से लगभग 25 खापों के प्रधान और पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। खापों के अलावा जिला परिषद चेयरपर्सन जींद और पार्षदों, हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन, विभिन्न किसान यूनियन, आर्य समाज सभा जींद, रिटायर्ड एम्पलाई संगठन जींद, सीनियर सिटीजन काउंसिल जींद, रिटायर्ड प्रिंसिपल एसोसिएशन हरियाणा, एक्सटेंशन लेक्चरर संगठन के पदाधिकारी भी शामिल रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल ने समाज की सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज का वचनबद्ध सहयोग मांगा। इसमें लोगों ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सामाजिक भाईचारा और एकता, सामाजिक समानता, पारिवारिक संस्कार, वैवाहिक नैतिकता पर समाज को जागृत करने के लिए आह्वान किया। युवाओं को नशे से दूर रहने और मोबाइल का दुरुपयोग से बचने के लिए भी जागरूक किया गया। इसके साथ-साथ युवाओं को सामाजिक संस्कार, शिक्षा और नैतिक मूल्यों के लिए प्रेरित किया गया।