फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ता जा रहे जिले में डेंगू का प्रकोप, 11 नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को 11 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में इस वर्ष डेंगू के 322 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को आई रिपोर्ट के अनुसार कंडेला गांव निवासी 27 वर्षीय युव, अलेवा निवासी 16 वर्षीय किशोरी, नरवाना निवासी 40 वर्षीय महिला, पंजाबी चौक नरवाना निवासी 40 वर्षीय महिला, अंबरसर गांव निवासी 20 वर्षीय युवती, अंबरसर निवासी 42 वर्षीय महिला, कलौदा कलां निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, अर्बन इस्टेट जींद निवासी 21 वर्षीय युवक, अर्बन इस्टेट निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, भारत नगर जींद निवासी 13 वर्षीय किशोरी तथा भारत नगर निवासी ही 15 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों के घरों में जाकर उनको डेंगू से बचाव के उपचार बता रहा है। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने कहा कि शहर के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मचारी गांवों में घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं तथा कहीं भी डेंगू का लार्वा मिलने पर उसको नष्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें