नरवाना। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कुरुक्षेत्र यूनिट ने सच्चाखेड़ा गांव के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है।
कुरुक्षेत्र की टीम के एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक ट्रक चालक मध्यप्रदेश और राजस्थान से नशीले पदार्थ लाकर पंजाब में सप्लाई करता है। ट्रक में स्क्रेप भरा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सच्चाखेड़ा गांव के पास नाका लगाया। इसके बाद राजस्थान की तरफ ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। उसको रोककर जब तलाशी ली तो ट्रक के केबिन से ड्राइवर सीट के पीछे से 11 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। ट्रक चालक की पहचान पंजाब के फतेहगढ़ साहब जिले के गांव कानपुरा निवासी जसपाल उर्फ निका के रूप में हुई है।