फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में डेंगू ने बढ़ाई चिंता, एंप्लाइज कॉलोनी की महिला पॉजिटिव मिली

विज्ञापन
25जेएनडी05: ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव के लिए नियमित रुप से साफ सफाई के लिए जागरूक करते हुए स
विज्ञापन
जींद। जिले में डेंगू संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को एक और मरीज की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। शहर की एंप्लाइज कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। बुजुर्ग महिला का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।
विज्ञापन

डेंगू के लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों की जांच कर रही हैं। जहां लार्वा मिलने की संभावना है वहां आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जा रही है और लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इससे पहले जिले में छह मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें नगूरां गांव की 21 वर्षीय युवती, कालवा गांव की दो वर्षीय बच्ची और ढाकल गांव की 13 वर्षीय बच्ची शामिल हैं। इसके अलावा मनोहरपुर गांव की एक महिला समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में भी डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। अब एंप्लाइज कॉलोनी की 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या सात हो गई है।
विज्ञापन

डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध मरीजों की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभाग ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
संदिग्ध मरीजों की जांच बढ़ाने के निर्देश
मलेरिया नोडल अधिकारी विजेंद्र ढांडा ने कहा कि बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द या डेंगू से जुड़े अन्य लक्षण होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से जांच करवाएं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं और संक्रमित मरीजों के आसपास आवश्यक गतिविधियां करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें