बिजली निगम कर्मचारियों की बैठक बुधवार को निगम कार्यालय में हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड यूनियन द्वारा सेवा का अधिकार अधिनियम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता प्रधान विजय लाठर ने की। इस मौके पर पूर्व प्रधान संजय लाठर, विजय लाठर, राजपाल, रामनिवास, सुनील, संदीप व आजाद भी मौजूद रहे।
विजय लाठर ने कहा कि सरकार जानबूझकर इस तरह के अधिनियम कर्मचारियों पर थोप रही है, जबकि जुलाना सब डिविजन में पहले से ही कर्मचारियों की कमी है। कर्मचारियों में कार्य का बोझ पहले से ही है, उसके बाद इस प्रकार के अधिनियम लागू करके सरकार की कर्मचारियों को मानसिक रूप से परेशान किए जाने की नीति है। इसलिए एचएसईबी वर्कर यूनियन इस अधिनियम का विरोध करती है।