फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रामकुमार कश्यप को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग

Mon, 14 Oct 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी28: राष्ट्रीय कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय सचिव जगदीश कश्यप। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। राष्ट्रीय कश्यप निषाद संगठन एवं कश्यप उत्थान सभा सफीदों की बैठक सोमवार को गांव मुआना की कश्यप चौपाल में हुई। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव जगदीश कश्यप ने शिरकत की। बैठक में इंद्री से नवनियुक्त विधायक रामकुमार कश्यप को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

जगदीश कश्यप ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग में कश्यप समाज ने भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई है। कश्यप समाज के नेताओं ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में जाकर समाज को भाजपा के पक्ष में वोट करने का आह्वान किया था। उसी के परिणाम स्वरूप हरियाणा में पूर्ण बहुमत से नायब सरकार दोबारा शपथ ले रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि कश्यप समाज के एकमात्र विधायक को कैबिनेट मंत्री बनाया जाए। इस अवसर पर फूल सिंह कश्यप, रामफल कश्यप, सुखबीर, हवा सिंह, रघुवीर कश्यप, सत्ता राम कश्यप, सुभाष कश्यप, महेंद्र कश्यप, नरेश, विजय पांचाल, सतबीर, राज शर्मा व हंसराज जोगी मौजूद रहे।

14जेएनडी28: राष्ट्रीय कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय सचिव जगदीश कश्यप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें