फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पिछड़ा वर्ग ए और बी को राज में भागीदारी समेत सभी क्षेत्रों में 27 फीसदी आरक्षण देने की मांग

विज्ञापन
26जेएनडी25-हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मबीर सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए सदस्य। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जींद। पिछड़े वर्गों एवं सोनी समाज, पांचाल, सैन, रोहिल्ला व अन्य वंचित वर्गों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम बीसी सर्व समाज जींद के जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार वर्मा की अगुवाई में शिष्टमंडल ने हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मबीर सैनी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सुरेंद्र वर्मा, जिला प्रभारी सूरत सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश दिनोदिया, संगठन सचिव जयप्रकाश दहिया, सुलतान जांगडा़, सतीश सरोहा, नरेश, सूबेदार हरी सिंह सैन, रणबीर सिंह तंवर, जोगेंद्र सैन, राकेश निडाना, सुनील उर्फ काला ने कहा कि सोनी समाज, रोहिल्ला समाज, सैन समाज, पांचाल समाज व अन्य वंचित वर्गों समेत बीसी ए व बी की संख्या के हिसाब से राज में उचित भागीदारी के साथ बीसी का बैकलॉग जल्द भरने, क्लास वन व टू की नौकरियों में बीसी ए व बी के लिए क्रमश: 16 व 11 के हिसाब से 27 फीसदी पूरा आरक्षण देने की मांग की गई है। इसके साथ पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मामूली ब्याज दर पर बिना गारंटी के सब्सिडी सहित कम से कम 10 लाख रुपये की ऋ ण सुविधा, एससी की तर्ज पर बीसी के विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां व अन्य सुविधाएं देने एवं हरियाणा कौशल रोजगार निगम में बीसी के आरक्षण के प्रावधान की भी मांग की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें