फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जाट शिक्षण संस्थान के चुनाव करवाने की मांग

Sat, 25 Oct 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी29-जाट धर्मशाला में एकजुट हुए खापों के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर की जाट धर्मशाला में शनिवार को हुई खाप प्रधानों की पंचायत में चौधरी छोटूराम किसान शिक्षा समिति के चुनाव करवाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में 23 खाप पंचायतों ने हिस्सा लिया। चुनाव को लेकर जल्द ही खाप पंचायतें मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

पंचायत में चौधरी छोटूराम किसान शिक्षा समिति के चुनाव करवाने को लेकर खाप पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि चौधरी छोटूराम किसान शिक्षा समिति का चुनाव काफी समय से नहीं हुआ है।
ऐसे में मुख्यमंत्री से मिलकर चुनाव करवाने को लेकर अवगत करवाया जाएगा। इसको लेकर 11 सदस्यों की कमेटी बनाई गई जो मुख्यमंत्री से बात करके चुनाव करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर उमेद सिंह जागलान, गुरविंदर सिंह संधू, रोहताश उझाना खाप, बलबीर सिंह चहल, ओमप्रकाश कंडेला, बिजेंद्र सिंह मलिक, हरदीप सिंह दुहन, एडवोकेट रविन्द्र ढांडा, बलबीर सिंह, दिलबाग सिंह कुंडू, मा. रामचंद्र, बलबीर सिंह चहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें