फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भाव यात्रा को मिल रहा जन समर्थन : सज्जन सिंह

Sat, 25 Oct 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी19 : कांग्रेस नेता एवं मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन सज्जन सिंह। स्रोत: कार्यकर्ता।
विज्ञापन
उचाना। कांग्रेस नेता व पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन सज्जन सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में सद्भाव का संदेश देने के लिए पैदल यात्रा पर निकले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह की सदभाव यात्रा को लोगों का जबरदस्त जन समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

ये यात्रा प्रदेश के 90 हलकों से होकर लगभग 2600 किलोमीटर चलेगी। यात्रा को 19 दिन हो चुके है। आठ हलकों में यात्रा अब तक जा चुकी है। सबसे अधिक युवाओं का यात्रा का समर्थन मिलना इस बात का संकेत है कि जो भाजपा की आपस में भाईचारा को तोडऩे की राजनीति थी वो अब नहीं चलेगी।
उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर को हिसार लोकसभा के आदमपुर हलके में यात्रा पहुंचेंगी। ये यात्रा का 9वां हलका होगा। यात्रा दो दिनों तक आदमपुर हलके में रहेगी। 26 को शहीद सतपाल भाकर पार्क अग्रोहा से यात्रा शुरू होगी जो फ्रांसी, कालीरामण, कोहली, मंडी आदमपुर पहुंचेगी। 27 को मोडा खेड़ा, मोहब्बतपुर, ढाणी मोहब्बतपुर, सीसवाल, ढाणी सीसवाल, काबरेल यात्रा पहुंचेगी। भाजपा की नफरत भरी राजनीति के दौर में सदभाव का संदेश लेकर यात्रा हर हलके में जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें