फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इलेक्ट्रिक लाइटों की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड

Mon, 13 Oct 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी40: बाजार में दुकान पर सजी लड़ियां। संवाद
विज्ञापन
जींद। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही शहर का बाजार लड़ियों की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। इस बार इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक लाइट्स, लेजर प्रोजेक्टर और सजावटी उपकरणों की बिक्री में 30-40 प्रतिशत की तेजी आई है।
विज्ञापन

सभी दुकानों पर लड़ियों की अलग-अलग वैरायटी की मांग बढ़ी है। दुकानदार लालू, अजय, सुरेंद्र, विकास, सुनील ने कहा कि इस बार बाजार में इलेक्ट्रिक लाइटों की डिमांड पिछले वर्ष की तुलना में काफी बढ़ी है।
दुकानदार का कहना है कि लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर लाइटिंग आइटम्स की ओर रुख कर रहे हैं। मुख्य बाजार की गलियों में चमचमाती लाइटों की लंबी-लंबी लड़ीं लटकी हुई हैं। 15 मीटर की चाइनीज इलेक्ट्रिक लड़ी मात्र 40-50 रुपये में उपलब्ध है जबकि देशी ब्रांड्स की कीमत 100 रुपये से शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में इस बार बिजनेस दोगुना हो गया है। लोग लेजर प्रोजेक्टर लाइट्स खरीद रहे हैं जो सिर्फ 300 रुपये में घर को लग्जरी लुक दे देती हैं। यह लाइट्स दीवारों पर स्टार्स, फूलों और रंग-बिरंगे पैटर्न प्रोजेक्ट करती हैं बिना किसी तार की जरूरत के।
बाजार में 100 से अधिक दुकानें इलेक्ट्रिकल आइटम्स से सजी हैं। जहां वॉटर-बेस्ड दीये (पानी से जलने वाले, 22 रुपये प्रति पीस) और बैटरी ऑपरेटेड लालटेन (100 रुपये प्रति पीस) की भारी मांग है।
इलेक्ट्रिक लाइट्स ने पटाखों को पीछे छोड़ दिया है। बाजार में चाइनीज झालरों का आयात भी बढ़ा है जिनकी लागत चीन से 20-30 प्रतिशत कम है, लेकिन दुकानदारों को 100 प्रतिशत तक मुनाफा हो रहा है। इलेक्ट्रिक लाइट्स से प्रदूषण नहीं होता।
इसके चलते एक सप्ताह पहले ही शहर में घरों पर यह लाइट लगानी शुरू की गई हैं। घरों पर लगने वाली इन लड़ियों के चलते बाजार के व्यापारियों के घरों में भी आमदनी की रोशनी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें