13जेएनडी32: डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए बच्चों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत : स्
जींद। जिले में सोमवार को डेंगू के छह मामले सामने आए हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। अब जिले में डेंगू के 41 मामले हो चुके हैं। इसके अलावा तीन मामले चिकनगुनिया के हैं।
इसमें राजपुरा भैण निवासी 17 वर्षीय किशोर, जेल क्वार्टर से 22 वर्षीय युवती, सफीदों से 26 वर्षीय महिला, नरवाना से 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला, अलेवा से 33 वर्षीय युवक, लखमीरवाला से 37 वर्षीय महिला डेंगू से संक्रमित मिली।
जहां पर यह मरीज मिले हैं। उन परिवारों के अन्य सदस्यों व आसपास बुखार से पीड़ित अन्य लोगों के भी स्वास्थ्य विभाग सैंपल लेगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया से बचाने के लिए लगभग 200 टीम फील्ड में उतारी हुई हैं।
इसके बावजूद भी एक साथ छह मामले डेंगू के आना स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। जिला स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार डेंगू को रोकने के लिए गांवों व शहर के वार्डों में जाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
इस जागरूकता के कारण ही डेंगू के मामलों की संख्या पिछले वर्षों से कम हुई है। अब जिन क्षेत्रो में डेंगू के मरीज मिले हैं। वहां पर फोगिंग करवाई जाएगी और बीमार मरीजों के रक्त के सैंपल लिए जाएंगे।
वर्जन
जिले में डेंगू के छह मामले आए हैं। इनके स्वास्थ्य की निगरानी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। इनके परिजन जिनको बुखार है। उनकी भी जांच करवाई जाएगी। -डॉ. विजेंद्र ढांडा, जिला नोडल अधिकारी मलेरिया।