फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख की रंगादारी वसूलने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, व्यापारियों ने बाजार में बैनर लगवाए

विज्ञापन
शहर में व्यापारी संगठन द्वारा लगाया गया बैनर। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। दो सप्ताह पहले शहर की पुरानी अनाज मंडी में व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों में रोष है। व्यापार मंडल जींद ने बाजार में बैनर लगाकर आंदोलन शुरू किया है। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही गिरफ्तारी नहीं होगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल जींद के प्रवक्ता सुनील वशिष्ठ ने बताया कि आज के माहौल में व्यापारी डर के साये में जी रहे हैं। 26 अक्तूबर को व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी ली गई, लेकिन अभी तक पुलिस सिर्फ एक आरोपी को पकड़ पाई है। दोनों मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। ऐसे में व्यापारियों ने रोष स्वरूप शहर में 25 जगह काले बैनर लगाए हैं। इसी सप्ताह में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मिला जाएगा। इसके बावजूद यदि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। उसके आधार पर ही अन्य ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इसके लिए पुलिस की टीम काम कर रही हैं। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें