फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फसलों का उठान और रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की मांग

विज्ञापन
04जेएनडी33-अलेवा मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर मार्केट कमेटी सचिव से मुलाकात करते भाकियू के पद
विज्ञापन
अलेवा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने फसलों के उठान और रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था जल्दी कराने के लिए अलेवा मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचकर मार्केट कमेटी सचिव विकास ढिल्लों को ज्ञापन दिया। भाकियू के जिला प्रधान बारू राम ने कहा कि अनाज मंडी में सीजन के दौरान बिकने वाली किसानों की फसल की रजिस्ट्रेशन की कोई पूरी व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गेहूं का सीजन शुरू होने के साथ ही आपने अभी तक बारदाना और उठान के लिए कोई टेंडर नही कराया। कई मंडियों में किसानों की सरसों की फसल का वजन भी सही नहीं कराया जा रहा है। भाकियू मार्केट कमेटी के उच्च अधिकारियों और सचिव से किसानों की फसल संबंधी सभी समस्याओं का जल्द हल कराने की उम्मीद करती है। इस अवसर पर भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता छज्जू राम कंडेला, राजेश कुमार नगूरां और सुरेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें