लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे अनुसूचित जाति के लोग।
- फोटो : Jind
जींद। छात्तर व खापड़ गांवों में अनुसूचित जाति के लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने के मामले में मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर दिनेश खापड़ की अध्यक्षता में धरना जारी रहा। इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई गई।
धरने पर दिनेश खापड़ ने कहा कि खापड़ गांव में चार सितंबर को तो छात्तर में 26 सितंबर को अनुसूचित जाति के लोगों का ग्रामीणों ने सामाजिक बहिष्कार किया था। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक सामाजिक बहिष्कार करने वाले लोगों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती, उनका धरना जारी रहेगा।