फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक व कार्यकारी अधिकारी की प्रॉपर्टी आईडी में भी खामी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की प्रॉपर्टी आईडी में खामियां मिलने के मामले में चल रहा विवाद अब तक सिर्फ आम लोगों से जुड़ा हुआ था, लेकिन अब नेताओं न नौकरशाहों से भी जुड़ गया है। अब तक सामने आए प्रॉपर्टी आईडी के नोटिस में पता चला है जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा व जींद नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के मकान की प्रॉपर्टी आईडी में भी खामियां हैं। ऐसे में जींद के निवर्तमान पार्षदों की मांग पर यह मुद्दा अब विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दरबार में उठेगा।
विज्ञापन

शहर में प्रॉपर्टी आईडी के सर्वे का काम याशी कंसल्टेंसी की ओर किया गया है। पिछले एक महीने से अधिक समय से प्रॉपर्टी आईडी के बिल व नोटिस बांटे जा रहे हैं। ऐसे में जब लोगों को यह नोटिस मिले तो पता चला कि उनकी प्रॉपर्टी की जानकारी गलत लिखी हुई हैं। इसमें क्षेत्रफल, प्रॉपर्टी मालिक का काम, कॉलोनियों तक की गलतियां हैं। इसको लेकर निवर्तमान पार्षदों द्वारा मामला उठाया गया तो अधिकारियों ने तय किया कि सर्वे करने वाली एजेंसी के लोग शहर में चार स्थानों पर बैठ कर प्रॉपर्टी आईडी की खामियां ठीक करेंगे। पिछले सप्ताह रोहतक रोड स्थित सैनी धर्मशाला में लगे शिविर में एक महिला कर्मचारी द्वारा प्रॉपर्टी आईडी की खामी दूर करने के नाम पर पैसे मांगने का मामला भी केस आया। इसके बाद पार्षद फिर से घर-घर जाकर आईडी की खामियां दूर करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें