फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मालवी गांव में विवाहिता की जहर के प्रभाव से बिगड़ी हालत, पीजीआई में उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। मालवी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर के प्रभाव में 20 वर्षीय विवाहिता की हालत बिगड़ गई। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को मालवी गांव में विवाहिता सुनैना की जहर के प्रभाव से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसको जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उपचार के दौरान सुनैना ने दम तोड़ दिया। सुनैना के पिता गांव पेगां निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने दो साल पहले सुनैना की शादी मालवी गांव निवासी सोमबीर के साथ की थी।
हैसियत के अनुसार शादी में दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन बाद बेटी के ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई। सोमवार को उसकी बेटी को जहर खिला दिया गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति सोमबीर, सास सुनीता, ससुर जोगेंद्र, देवर पवन व बाला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें