फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संदिग्ध हाल में युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। पुराना बस स्टैंड चौक स्थित मार्केट में रविवार देर रात को युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। परिजनों के अनुसार युवक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इस कारण वह इन दिनों परेशान था।
विज्ञापन

शव की फोटो वायरल होने के बाद परिजनों को इस संबंध में सूचना मिली तो वह रात को नगर के नागरिक अस्पताल में पहुंचे और शव की शिनाख्त की। शव की पहचान वार्ड 4 सफीदों निवाकी मलकिंद्र सिंह (40) के रूप में हुई है। मृतक के जीजा गुरमेज सिंह ने बताया कि मलकिंद्र सिंह शादीशुदा था और उसकी दो बच्चे हैं। कुछ समय पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और उसके बाद से वह परेशान रहने लगा था। उसका लड़का अपनी मां के पास रह रहा है, जबकि उसकी बेटी उनके पास है। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मलकिंद्र की मौत के कारणों का पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें