फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

Sun, 13 Apr 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी14-फोरेंसिक टीम और पुलिस घटनास्थल पर सबूत जुटाते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद। उचाना कलां से खुर्द के रास्ते पर शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव खून लथपथ मिला है। मृतक के सिर में चोट के निशान हैं और सड़क से 10 मीटर दूर खेत में शव पड़ा हुआ था। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीम पहुंची।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। प्रथम दृष्टि मामला हत्या का नजर आ रहा है, क्योंकि मृतक के सिर में चोट के निशान हैं। वहीं घटनास्थल पर गाड़ी के टायरों के निशान भी मिले है।
शनिवार सुबह लोगों ने उचाना कलां से खुर्द के रास्ते पर सड़क से करीब 10 फीट दूर खेतों में खून से लथपथ युवक का शव देखा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। पहुंचकर पुलिस ने हालातों का जायजा लिया। फोरेंसिक और क्राइम टीम ने सबूत जुटाने के लिए आसपास एरिया में सर्च अभियान चलाया। पुलिस को मृतक के पास ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। हालातों से यह कोई सामान्य घटना नहीं लग रही है। यदि किसी वाहन से टक्कर हुई होती तो मृतक के सिर के अलावा शरीर पर चोट के निशान मिलते। वहीं मृतक सड़क से करीब दस मीटर दूर खेतों में पड़ा मिला है। इसलिए हत्या और सड़क दुर्घटना के एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें