फोटो नंबर-09आंगनबाड़ी केंद्र में बेटी का जन्मदिन मनाती महिलाएं। स्रोत-स्वयं
नारनौल। मोहल्ला नलापुर की आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड-6 में सोमवार को बेटी के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आगंनबाड़ी में यह आयोजन कोमल पत्नी राहुल की बेटी समृद्धि के जन्मदिन को लेकर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटा-बेटी के भेदभाव को समाप्त करने और लोगों में बेटियों के प्रति सम्मान व स्नेह की भावना जागृत करना रहा।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरती वर्मा द्वारा केक काटकर बेटी समृद्धि का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में बेटी के परिवार से ताई पूजा, सुदेश, नेहा, कृष्णा देवी, सोनिया, उमा, सोनाली व तन्नू सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरती वर्मा ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि बेटा-बेटी में भेदभाव समाज के विकास में बाधक है। उन्होंने कहा कि हर बेटी परिवार और समाज का गौरव होती है। आरती ने महिलाओं को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि भ्रूण हत्या एक गंभीर पाप है इसलिए हमें इस अपराध से दूर रहकर अन्य महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया गया।