नारनौल। श्री गौड़ ब्राह्मण सभा में गांव चंदपुरा के जितेंद्र कुमार शर्मा ने ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता के रूप में अनुदान किया है। ब्राह्मण सभा के प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश महता ने बताया कि जितेंद्र कुमार शर्मा ने अपने दादा पंडित बनवारी लाल शर्मा के सिद्धांतों और आदर्शों से प्रेरित होकर यह अनुदान दिया है। जितेंद्र कुमार शर्मा मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे समय-समय पर सभा की आवश्यकताओं के अनुसार भविष्य में भी आर्थिक सहयोग करते रहेंगे। संवाद