फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां भी बेटों से किसी क्षेत्र में पीछे नहीं : खरकभूरा

Sun, 13 Apr 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी10-सजल के साथ मौजूद परिजन। स्रोत परिजन - फोटो : सुमेरपुर कस्बे के पावर सब स्टेशन में कार्य करते बिजली कर्मी। संवाद
विज्ञापन
उचाना। गांव पालवां की बेटी सजल पुत्री नसीब (पीटीआई) ने अपनी मेहनत और लगन से जर्मनी के प्रतिष्ठित संस्थान डब्ल्यूबीएस शुलन ट्रॉयस डॉर्फ में बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए चयन हासिल किया है। यह छात्रवृत्ति उनके लिए विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के मार्ग को और भी सुगम बनाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी नेता रामनिवास खरकभूरा ने कहा कि सजल ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से यह साबित कर दिया कि सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है। यह उपलब्धि उसके परिवार मेहनत का परिणाम है। इसके साथ ही सजल को डब्ल्यूबीएस शुलन की ओर से प्रतिवर्ष 14.4 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है, जो उनकी प्रतिभा और योग्यता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। नए-नए कीर्तिमान बनाकर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर गांव का नाम रोशन कर रही हैं। बेटियों की सफलता पर माता-पिता ही नहीं पूरे गांव को गर्व है। साथ ही सजल अन्य बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें