फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यात्रियों पर बढ़ा बोझ, 35 रुपये के बजाय देने पड़ रहे 170 रुपये

विज्ञापन
06जेएनडी28-बस अड्डे पर दिल्ली की तरफ जाने वाली बस में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
जींद। दिल्ली आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही यात्रियों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ भी बढ़ गया है। पहले पैसेंजर ट्रेन में सफर 35 रुपये में पूरा हो जाता था। अब यात्रियों को 170 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इसकी वजह ट्रेनों का शकूरबस्ती तक सीमित कर दिया जाना है। इससे यात्रियों को आगे का सफर बसों के सहारे तय करना पड़ रहा है।
पांच से 14 मई तक छह पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। जबकि आठ ट्रेनें केवल शकूरबस्ती स्टेशन तक ही संचालित की जा रही हैं और वहीं से वापस लौट रही हैं। इस व्यवस्था के कारण जींद सहित आसपास के क्षेत्रों से दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों को आगे का सफर बसों या अन्य साधनों से तय करना पड़ रहा है।
किशनगंज जंक्शन के पास ट्रैक मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण रेलवे ने ब्लॉक लिया है। जींद से रोहतक का किराया 80 रुपये और दिल्ली का किराया लगभग 170 रुपये है। वहीं पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों को रोहतक जाने के लिए 20 रुपये और दिल्ली जाने के लिए 35 रुपये किराया लगता है।
विज्ञापन

यात्री प्रवीण पांचाल, गौरव गर्ग, राहुल मित्तल, संजू, शुभम का कहना है कि पहले वे कम खर्च में आराम से दिल्ली पहुंच जाते थे लेकिन अब उन्हें शकूरबस्ती से दिल्ली तक बसों में सफर करना न केवल महंगा साबित हो रहा है बल्कि समय भी अधिक लग रहा है।
खासकर नौकरीपेशा और रोजाना आने-जाने वाले लोग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बसों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है और खड़े होकर सफर करना पड़ता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने रेलवे से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रेनों का संचालन सामान्य किया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।


ट्रेन नंबर-नाम-कब तक रद्द रहेंगी

54031-दिल्ली-जींद पैसेंजर-पांच से 14 मई

54032-जींद-दिल्ली पैसेंजर-पांच से 13 मई

54033-दिल्ली-नरवाना पैसेंजर-11-12 मई

54034-जींद-दिल्ली पैसेंजर-चार से 13 मई

54035-दिल्ली-जाखल पैसेंजर-पांच से 13 मई

54036-जाखल-दिल्ली पैसेंजर-दस से 12 मई
-
बॉक्स
दिल्ली की बजाए शकूरबस्ती से लौट रही ट्रेन
12481-श्रीगंगानगर इंटरसिटी-शकूरबस्ती

12482-श्रीगंगानगर इंटरसिटी-शकूरबस्ती

64912-जींद-नई दिल्ली-शकूरबस्ती

64915-न्यू दिल्ली-जींद-शकूरबस्ती

14023-दिल्ली-कुरुक्षेत्र-शकूरबस्ती

14024-कुरुक्षेत्र-दिल्ली-शकूरबस्ती

64931-दिल्ली-जींद-शकूरबस्ती

64932-जींद-दिल्ली-शकूरबस्ती

वर्जन
किशनगंज स्टेशन के पास पांच से 14 मई तक मरम्मत का कार्य होगा। ऐसे में छह पैसेंजर ट्रेन रद्द चल रही हैं। वहीं आठ एक्सप्रेस ट्रेन शकूरबस्ती से वापस लौट रही हैं। 14 मई तक कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया जाएगा। -अजय माइकल, सीपीआरओ, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें