फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बधाना गांव के खेतों में टूटी डाहौला-बधाना माइनर

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। कस्बे के बधाना गांव के खेतों में बुधवार अल सुबह डाहौला-बधाना माइनर टूटने से गेंहू के बिजाई किए हुए लगभग 13 एकड़ खेत जलमग्न हो गए। किसानों ने मामले की सूचना नहरी विभाग के जेई आशीफ को दी। जेई ने किसानों की सूचना पर तुरंत प्रभाव से जेसीबी को भेजकर करीब तीन घंटे में टूटी माइनर को बंद कर दिया।
विज्ञापन

जब तक विभाग द्वारा माइनर को बंद किया जाता, तब तक किसान दलबीर की पांच एकड़, तरसेम की दो एकड़, रामनिवास की दो एकड़, चरण सिंह की दो एकड़, बिंद्र की दो एकड़ में बिजाई की गई गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने बताया कि माइनर के पानी में उनकी बिजाई की हुई गेहूं की फसल डूबने की वजह से न सिर्फ मौजूदा फसल बर्बाद हो गई है, बल्कि अगली फसल भी बोने का खतरा मंडरा गया है। किसानों ने सरकार से बर्बाद हुई फसल की गिरदावरी करवा कर जल्द से जल्द मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
बाक्स

पानी के तेज बहाव से टूटी माइनर, जेसीबी भेजी : आशीफ
नहर विभाग राजौंद के जेई आशीफ ने बताया कि पीछे से पानी के तेज बहाव से बधाना व डाहौला गांव में माइनर टूट गई है। इसके लिए किसानों की सूचना पर जेसीबी को तुरंत मौके पर भेजकर माइनर के कट को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें