फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये में सिलिंडर और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए : रमेश चंद्र

Sat, 07 Jun 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी25-नायब तहसीलदार बलराम जाखड़ को ज्ञापन सौंपते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी लोकल कम
विज्ञापन
जींद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी लोकल कमेटी ने जन समस्याओं को लेकर लघु सचिवालय परिसर के बाहर धरना दिया और ज्ञापन नायब तहसीलदार बलराम जाखड़ को सौंपा। धरने की अध्यक्षता लोकल कमेटी के सदस्य रणबीर निर्जन और संचालन लोकल कमेटी के सदस्य पवन ने किया।
विज्ञापन

पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य रमेश चंद्र, जिला सचिव कपूर सिंह, लोकल कमेटी सचिव संदीप जाजवान ने कहा कि महिलाओं को बिना शर्त 2100 रुपये मासिक भत्ता देना शुरू किया जाए। महिलाओं के लिए 500 रुपये में सिलिंडर, सभी गांव में पीने का साफ पानी उपलब्ध किया जाए।
साथ ही गांव के दूषित पानी की निकासी का उचित प्रबंध करवाया जाए। परियोजना कर्मियों सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। मजदूर विरोधी श्रम संहिता को रद्द किया जाए। पुराने श्रम कानून सख्ती से लागू किए जाए। बढ़ती महंगाई के अनुसार वेतन रिवाइज किए जाए, जिन्हें पिछले 10 वर्षों से नहीं किया गया है, जबकि हर पांच साल में वेतन रिवाइज करने का नियम है।
विज्ञापन

ग्रामीण व शहरी सफाई कर्मचारियों के लिए की गई 26 हजार व 27 हजार रुपये मासिक वेतन देने की घोषणा को लागू किया जाए। बिजली का निजीकरण व स्मार्ट मीटर योजना को रद्द किया जाए और 300 यूनिट बिजली फ्री देने के वादे को पूरा किया जाए। 55 वर्ष से ऊपर के सभी मजदूर, किसानों व दिव्यांगों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए। नागरिक अस्पताल सहित सभी पीएचसी, सीएचसी में सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों, दवाइयों, सहायक स्टाफ और साफ सफाई का प्रबंध कराया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पास हुए मकानों की बकाया किस्त पात्र परिवारों के खाते में डाली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें